उत्तरी कोरिया के सेटेलाइट लांच की ख़बर से घबराया जापान
उत्तरी कोरिया ने सेटेलाइट भेजने के कार्यक्रम से जापान को सूचित कर दिया है जिससे जापान में चिंता पाई जाती है।
उत्तरी कोरिया का कहना है कि यह देश 31 मई से 11 जून के बीच सेटेलाइट लांच करने जा रहा है।
इससे पहले उत्तरी कोरिया की समाचार एजेन्सी ने घोषणा की थी कि पियुंगयांग ने अपना पहला जासूसी का सेटेलाइट तैयार कर लिया है। बताया गया था कि कोरिया के शासक इसको जल्द से जल्द लांच करने पर बल दे रहे हैं।
इसी बीच जापान के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने उत्तरी कोरिया से नए सेटेलाइट के लांच न करने का अनुरोध किया है। कार्यालय की ओर से कहा गया है कि हम इस लांच के बारे में अलग से जानकारियां एकत्रित करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय से किये गए ट्वीट में कहा गया है कि इस बारे में हम अमरीका और दक्षिणी कोरिया से भी विचार-विमर्श करेंगे।
इसी के साथ दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चूताए यूंग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वर्तमान प्रक्रिया को जारी रखने की सूरत में उत्तरी कोरिया को कठोर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
कुछ समय पहले उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन ने एक सैनिक प्रक्षेपण केन्द्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने उस समय सेटेलाइट लांच करने जैसे काम में गति लाने पर बल दिया था। वे चाहते हैं कि इसको बहुत जल्दी विकसित किया जाए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!