100 लोगों की गई जान
Jun १४, २०२३ ११:४८ Asia/Kolkata
नाव पलटने से गयी 100 लोगों की जान, मरने वालों में कई बच्चे और महिलायें भी शामिल
उत्तरी नाइजीरिया में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। एक नाव के पलट जाने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है।
घटना के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। नाव में कुल कितने लोग सवार थे, इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है। राहत और बचाव दल नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
आशंका है कि नाव अधिक संख्या में सवारों की वजह से डूबी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा। MM
टैग्स