फ़्रांस जल रहा है,सरकार की प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही
फ़्रांस की राजधानी पेरिस इन दिनों अशांत और आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन का सामना कर रही है।
पेरिस पुलिस ने अलजीरियाई मूल के एक किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद फ़्रांस ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों ने पेरिस पुलिस की इस घटना की घोर निंदा की और पुलिस फ़ोर्स की इस तरह की अमानवीय कार्रवाई और उनके काम करने के तौर तरीकों पर बड़े सवाल भी खड़े किये हैं।
पुलिस इस मामले में खुद का सही साबित करने का प्रयास कर रही है। पेरिस के कई शहरों में पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं। शहर में आगज़नी, तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं और दंगे फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है जिसके लिए दंगा निरोधक टीम की तैनाती की जा रही है।
विरोध प्रदर्शन और आगजनी करने के आरोप में पुलिस ने करीब 150 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए