अमरीका ने दो पाकिस्तानी गुटों को आतंकवाद की सूचि में डाला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12601-अमरीका_ने_दो_पाकिस्तानी_गुटों_को_आतंकवाद_की_सूचि_में_डाला
अमरीका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपने तथाकथित संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान में तालेबान से संबंधित दो गुटों को आतंकवादी गुटों की सूचि में शामिल किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २६, २०१६ ०६:१३ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने दो पाकिस्तानी गुटों को आतंकवाद की सूचि में डाला

अमरीका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपने तथाकथित संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान में तालेबान से संबंधित दो गुटों को आतंकवादी गुटों की सूचि में शामिल किया है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को तारिक़ गिदार (टीजीजी) और जमाते दावा अलक़ुरान (जेडीक्यू) जैसे दो पाकिस्तानी संगठनों को आतंकी संगठन घोषित किया है और अमरीकी नागरिकों से कहा है कि वे इन दोनों गुटों से किसी भी प्रकार का संपर्क न रखें।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने टीजीजी और जेडीक्यू को वैश्विक आतंकी संगठनों की सूचि में शामिल करते हुए कहा है कि इन गुटों की जो भी संपत्ति अमरीकी न्याय तंत्र के अंतर्गत आती है उसे ज़ब्त कर लिया जाएगा। तारिक गिदार ग्रुप (टीजीजी) पाकिस्तानी तहरीके तालेबान से जुड़ा हुआ है। उस पर 16 दिसम्बर सन 2014 को पेशावर में एक सैनिक स्कूल में जनसंहार सहित कई आतंकी हमलों के आरोप हैं।

जमाते दावा अलक़ुरान (जेडीक्यू) पाकिस्तान के पेशावर शहर में सक्रिय है और इसने तालेबान के पूर्व सरग़ना मुल्ला उमर से वफ़ादारी की क़सम खाई थी। अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह गुट लश्कर तैबा और अलक़ाएदा का भी घटक है। (HN)