151 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126064-151_लोगों_की_मौत
तालिबान के आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ने घोषणा की है कि पिछले तीन महीनों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 151 लोग मारे गए हैं और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-07-07T07:16:06+00:00 )
Jul ०७, २०२३ १२:४५ Asia/Kolkata
  • 151 लोगों की मौत

तालिबान के आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ने घोषणा की है कि पिछले तीन महीनों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 151 लोग मारे गए हैं और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

तालिबान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने स्थानीय मीडिया के साथ ताजा आंकड़े साझा किए।

रहीमी के अनुसार, पिछले महीनों में प्राकृतिक आपदाओं के परिणामस्वरूप, 151 लोग मारे गए, 255 अन्य घायल हो गए, और अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में 2,162 आवासीय घर नष्ट हो गए।

ज्ञात रहे कि अफगानिस्तान जलवायु परिवर्तन से गंभीर रूप से प्रभावित देशों में से एक है और उसके पास जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों से निपटने के लिए बहुत कम सुविधायें व संभावनायें हैं।

तालिबान के आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन महीनों के दौरान 3,299 से अधिक पशु की मौत हो गई है और 15,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें