300 लोग लापता
3 नौकाओं में बैठकर स्पेन की ओर जा रहे 300 लोगों के लापता होने की खबर है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सेनेगल से तीन नौकाओं में सवार होकर स्पेन जा रहे कम से कम 300 लोग लापता हैं। स्पेन के एक सहायता समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो नौका 23 जून को एमबौर शहर से लगभग 100 लोगों को लेकर रवाना हुई थीं और तीसरी नौका चार दिन बाद लगभग 200 लोगों के साथ दक्षिणी शहर काफाउंटिन से रवाना हुई।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण बात उन लोगों को ढूंढना है जो समुद्र में लापता हैं और यह कोई सामान्य बात नहीं है। नौकाओं के रवाना होने के बाद से उसने कोई संपर्क नहीं हुआ है। स्पेन और सेनेगल के अधिकारियों ने अभी मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वॉकिंग बॉर्डर्स के अनुसार अटलांटिक महासागर के जरिए जाने वाला यह मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक मार्गों में से एक है, जिसमें इस वर्ष की पहली छमाही में लगभग 800 लोग मारे गए या लापता हो गए।
स्पेन के गृह मंत्रालय के अनुसार, हाल के वर्षों में कैनरी द्वीप स्पेन पहुंचने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए मुख्य स्थलों में से एक बन गया है। यहां 2020 में 23 हजार से अधिक प्रवासियों का आगमन हुआ। इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में 7000 से अधिक प्रवासी और शरणार्थी कैनरी पहुंचे। स्पेन के सहायता समूह ने कहा कि नौकाएं मुख्य रूप से मोरक्को और मॉरिटानिया से आती हैं, सेनेगल से कम ही आती हैं।
सूत्रों के अनुसार जून के बाद से सेनेगल से कम से कम 19 नौकाएं कैनरी द्वीप समूह में पहुंच चुकी हैं। ज्ञात रहे कि देशों की खराब अर्थव्यवस्थाएं, नौकरियों की कमी, चरमपंथी हिंसा, राजनीतिक अशांति और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे कई कारकों की वजह से लोग घर बार छोड़कर कैनरी तक पहुंचने के लिए भीड़-भाड़ वाली नौकाओं से यात्रा करते हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए