Jul १८, २०२३ १०:०४ Asia/Kolkata
  • पुतीन ने लिया बड़ा फ़ैसला, पूरी दुनिया की बढ़ी चिंता

रूस ने काला सागर अनाज निर्यात सौदे में अपनी भागीदारी समाप्त कर दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा कि मॉस्को से संबंधित समझौते का हिस्सा पूरा नहीं होने के कारण यह क़दम उठाया गया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक़, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसको के हवाले से यह ख़बर सामने आई है कि रूस ने काला सागर अनाज निर्यात सौदे में अपनी भागीदारी समाप्त कर दी है। दुर्भाग्य से, काला सागर समझौते का वह हिस्सा जो रूस से संबंधित है, अभी तक पूरा नहीं हुआ है। परिणामस्वरूप, इसे समाप्त कर दिया गया है।' क्रेमलिन के प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि सौदे की समाप्ति का सोमवार को क्रीमिया ब्रिज पर हुए हमले से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि क्रीमिया ब्रिज, क्रीमिया को रूस की मुख्य भूमि से जोड़ने वाले अहम पुल है। क्रीमिया ब्रिज की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पेस्कोव ने कहा, 'अनाज सौदे में भागीदारी के निलंबन पर रूस की स्थिति क्रीमिया पुल पर आतंकवादी कार्यवाही से पहले घोषित की गई थी और यह हमला मॉस्को के फ़ैसले को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता है। यह घटनाएं एक-दूसरे से बिल्कुल संबंधित नहीं हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने इस आतंकवादी हमले से पहले भी अनाज सौदे पर रूस की स्थिति बता दी थी।'

उल्लेखनीय है कि रूस द्वारा यूक्रेन के ख़िलाफ़ आरंभ किए गए विशेष सैन्य अभियान के बीच, रूस और यूक्रेन ने जुलाई 2022 में इस्तांबुल में तुर्किए और संयुक्त राष्ट्र के साथ काला सागर अनाज पहल पर अलग से हस्ताक्षर किए, जो काला सागर बंदरगाहों से यूक्रेनी अनाज और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात की अनुमति देता है। यह पहल, शुरुआत में 120 दिनों के लिए प्रभावी थी। नवंबर 2022 के मध्य में इसे 120 दिनों के लिए 18 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया। उस समय, रूस केवल 60 दिनों के लिए सौदे को बढ़ाने पर सहमत हुआ था। रूस 17 मई को इस समझौते को अगले 60 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुआ था। एक समानांतर समझौते के रूप में रूस और संयुक्त राष्ट्र ने रूसी खाद्य और उर्वरक निर्यात की सुविधा पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। हालांकि, सौदे के इस हिस्से पर बहुत कम प्रगति हुई थी, जिससे रूस में असंतोष पैदा हुआ और अंततः सोमवार को मास्को ने इस समझौते की समाप्ति की घोषणा कर दी। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स