MI-8 हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त कई हताहत
रूसी अधिकारियों ने एलान किया है कि साइबेरिया क्षेत्र में इस देश का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार चार व्यक्ति हताहत और 10 दूसरे घायल हो गये।
समाचार एजेन्सी इर्ना के अनुसार कल गुरूवार को साइबेरिया के दक्षिण में MI-8 हेलीकाप्टर बिजली के तारी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
स्थानीय अधिकारियों ने एक बयान में बताया है कि इस हेलीकाप्टर में 13 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोग मारे गये हैं और सात घायल हो गये हैं जबकि बाद में दोबारा एलान किया गया कि हेलीकाप्टर में कुछ 16 लोग सवार थे जिसमें से चार मारे गये हैं और घायलों का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
रूसी समाचार एजेन्सी रियानूस्ती ने रिपोर्ट दी है कि हेलीकाप्टर एक निजी कंपनी का था जिस पर पर्यटक सवार थे। MI-8 हेलीकाप्टर में दो इंजन होते हैं और 1960 में इसकी डिज़ाइन की गयी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें