चीनी और रूसी प्रतिनिधिमंडलों की उत्तर कोरिया की यात्रा
प्योंगयांग में चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों को नई ऊंचाईयों तक ले जाने पर बल दिया है।
कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य ली होंगज़ोंग के नेतृत्व में चीनी प्रतिनिधिमंडल कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, शुक्रवार को उत्तर कोरियाई राजधानी प्योंगयांग पहुंचा।
कोविड-19 महामारी के बाद, किसी चीनी प्रतिनिधिमंडल या उच्च अधिकारी का यह प्योंगयांग का पहला दौरा है।
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी, कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में दोनों पक्षों ने जटिल अंतरराष्ट्रीय मामलों से निपटने और दोस्ती और सौहार्दपूर्ण सहयोग को एक नए उच्च स्तर तक विकसित करने पर ज़ोर दिया।
इससे एक दिन पहले ही चीनी और रूसी अधिकारी राजधानी प्योंगयांग में आयोजित एक सैन्य परेड में किम के साथ कांधे से कांधा मिलाकर खड़े थे। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु कर रहे थे। msm