गर्मी तोड़ रही है इस बार सारे पुराने रेकार्ड
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126922-गर्मी_तोड़_रही_है_इस_बार_सारे_पुराने_रेकार्ड
पूरी दुनिया में इस साल बहुत ही भयंकर गर्मी पड़ रही है जिससे त्राहि-त्राहि मची हुई है।
(last modified 2023-08-04T09:13:09+00:00 )
Aug ०४, २०२३ १४:४३ Asia/Kolkata
  • गर्मी तोड़ रही है इस बार सारे पुराने रेकार्ड

पूरी दुनिया में इस साल बहुत ही भयंकर गर्मी पड़ रही है जिससे त्राहि-त्राहि मची हुई है।

जापान में इस बार गर्मी ने पिछले 150 साल का रेकार्ड तोड़ दिया है।  जापान के सरकारी टेलिविज़न के अनुसार 2023 की गर्मियों में इस देश में तापमान पिछले डेढ सौ वर्षों में सबसे ऊपर दर्ज किया गया।

इसी बीच दक्षिणी कोरिया में 25वें अन्तर्राष्ट्रीय स्काउटिंग कार्यक्रम में भाग लेने आए 100 से अधिक लोगों को अधिक गर्मी सहन न करने के कारण अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।  दक्षिणी कोरिया के दक्षिण पश्चिम में आयोजित इस कार्यक्रम में 158 देशों से लोग भाग लेने पहुंचे थे किंतु अधिक गर्मी के कारण कुछ लोग बेहोश हो गए जिसके कारण उनको अस्पतालों में दाख़िल करना पड़ा। 

हालांकि इससे पहले ही दक्षिण कोरिया के मौसम विभाग ने इस देश में पहले की तुलना में अधिक गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी कर दी थी।  याद रहे कि इस वर्ष विश्व के बहुत से देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है।  यह गर्मी के केवल एशियन देशों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बहुत से यूरोपीय देशों में भी इस प्रकार की गर्मी को महसूस किया जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें