बढने लगी नाइजर पर हमले की आशंका
(last modified Sun, 06 Aug 2023 04:18:28 GMT )
Aug ०६, २०२३ ०९:४८ Asia/Kolkata
  • बढने लगी नाइजर पर हमले की आशंका

नाइजर में सैन्य विद्रोह करने वाले नेता ने वागनर गुट से सहायता की मांग की है। 

एकोवास अर्थात पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक संगठन ECOWAS की ओर से हमले की चेतावनी के बाद विद्रोही नेता ने सैन्य सहायता की मांग की है। 

एकोवास का एक प्रतिनिधिमण्डल गुरूवार को मध्यस्था करने के उद्देश्य से नाइजर गया था।  वह नाइजर के अपदस्थ किये राष्ट्रपति से मुलाक़ात करना चाहता था किंतु उसको मिलने की अनुमति नहीं मिली।  इसी बीच एकोवास ने नाइजर पर हमला करने की योजना को शुक्रवार को अन्तिम रूप दे दिया है। 

नाइजर के राष्ट्रपति के विशेष दस्ते ने बुधवार को इस देश के राष्ट्रपति मुहम्मद बाज़ूम को राष्ट्रपति भवन में बंद करने के बाद उनको उनके पद से हटा दिया था।  बाद में सैन्य विद्रोह करने वालों ने जनरल अब्दुर्रहमान चियानी को नाइजर के अंतरिम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। 

अब पश्चिमी अफ्रकी देशों के संगठन एकोवास अर्थात इकोनामिक कम्यूनिटि आफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेटस ने चेतावनी जारी की है कि नाइजर में सैन्य विद्रोह करने वाले अगर रविवार तक निर्वाचित राजष्ट्रतिप मुहम्मद बाज़ूम को सत्ता वापस नही करते हैं तो फिर उनके विरुद्ध बल प्रयोग किया जा सकता है।  दूसरी ओर माली और बुर्कनाफासो ने कहा है कि हमले की स्थति मे वे नाइजर की रक्षा के लिए सामने आएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें