पाकिस्तान की आबादी हुई 24 करोड़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126964-पाकिस्तान_की_आबादी_हुई_24_करोड़
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के पड़ोसी मुल्क में भी जनसंख्या में तेज़ी से वृद्धि हो रही है।
(last modified 2023-08-06T06:25:40+00:00 )
Aug ०६, २०२३ ११:४७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान की आबादी हुई 24 करोड़

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के पड़ोसी मुल्क में भी जनसंख्या में तेज़ी से वृद्धि हो रही है।

पाकिस्तान की आबादी अब बढ़कर 24 करोड़ को भी पार कर गई है।  वर्तमान समय में इस देश की आबादी 24 करोड़ 4 लाख 90 हज़ार है। 

पाकिस्तान में ताज़ा जनगणना के परिणाम बताते हैं कि इस देश की जनसंख्या में लगभग 2 दश्मलव 55 प्रतिशत सालाना वृद्धि हो रही है।  इसी वृद्धि के साथ वर्तमान समय में पाकिस्तान की आबादी 24,4090000 बताई जा रही है।  इसी बीच संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भविष्यवाणी की गई है जिसमें बताया गया है कि सन 2050 तक पाकिस्तान की आबादी बढ़कर 30 करोड़ को भी पार कर जाएगी। 

याद रहे कि इन्डोनेशिया के बाद पाकिस्तान ही सबसे घनी मुस्लिम आबादी वाला दूसरा देश है।  पाकिस्तान में मुसलमान बहुमत में हैं जो वहां की जनसंख्या का 96 प्रतिशत हैं।  यह देश घनी आबादी के हिसाब से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश माना जाता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें