रूस, इस्लामी जगत के लिए एक विश्वस्त घटक हैः पुतीन
May २७, २०१६ १४:५६ Asia/Kolkata
रूस के राष्ट्रपति ने अपने देश को मुसलमानों के लिए एक विश्वस्त घटक बताया है।
स्पूतनीक समाचार एजेंसी के अनुसार विलादिमीर पुतीन ने "इस्लामी जगत व रूस का रणनैतिक दृष्टिकोण" नामक बैठक में भाग लेने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में न्याय की स्थापना और क़ानून को प्राथमिकता दिए जाने के सिद्धांत को लागू करने की मुस्लिम देशों की सक्रिय नीति का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि रूस हमेशा, इस्लामी जगत के लिए एक भेरोसेमंद घटक रहा है और वह मुसलमानों की प्रमुख समस्याओं के समाधान में मदद के लिए तैयार है।
रूस के राष्ट्रपति ने आशा जताई कि "इस्लामी जगत व रूस का रणनैतिक दृष्टिकोण" गुट की यह बैठक, रूस और इस्लामी देशों के बीच विश्वास और सहयोग को मज़बूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। (HN)
टैग्स