चीन ने फिर अमेरिका को चेतावनी, आग से मत खेलो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127332-चीन_ने_फिर_अमेरिका_को_चेतावनी_आग_से_मत_खेलो
अभी हाल ही में ताइवान के उपराष्‍ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका का दौरा किया है जिस पर चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दी गई है।
(last modified 2023-08-17T01:15:35+00:00 )
Aug १७, २०२३ ०६:४५ Asia/Kolkata
  • चीन ने फिर अमेरिका को चेतावनी, आग से मत खेलो

अभी हाल ही में ताइवान के उपराष्‍ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका का दौरा किया है जिस पर चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दी गई है।

उन्‍होंने कहा कि यह दोनों आग से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। चीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है जबकि ताइवान का मानना है कि वह एक स्वतंत्र देश है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चीन के रक्षा मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट दी है कि चीन को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका ताइवान का उपयोग कर रहा है और वह निश्चित रूप से इसमें विफल रहेगा और यह ऐसे ही समाप्‍त हो जाएगा।

चीनी रक्षामंत्री ने कहा कि ताइवान को चीन की मुख्य भूमि से जोड़ना अनिवार्य है और इसे रोका नहीं जा सकता।

ली शांगफू ने कहा कि ताइवान का विषय चीन का आंतरिक मामला है और इसमें किसी बाहरी की कोई भूमिका नहीं है और ताइवान का चीन में एकीकरण होना अनिवार्य रूप से एक ऐतिहासिक ट्रेंड है।

साथ ही उन्होंने ही कहा कि ताइवान के मामले पर आग से खेलने का प्रयास किया जा रहा है और ताइवान के माध्‍यम से चीन को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है निःसंदेह विफल हो जाएगा।

ज्ञात रहे कि राष्ट्रसंघ और अमेरिका ने भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं दी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें