63 लोगों की मौत हो गयी
अफ्रीका में केपवर्डे द्वीप के पास एक बड़ा नाव हादसा हो गया है।
जानकारी के अनुसार 110 लोगों को लेकर जा रही नाव डूबने से 63 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अभी भी लापता हैं। वहीं 38 लोगों को बचा लिया गया है।
पश्चिम अफ्रीका के देश केप वर्डे द्वीप समूह के तट के पास सेनेगल से आए प्रवासियों की नौका समुद्र में डूबने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आईओएम की प्रवक्ता ने बताया कि 63 लोगों की मौत की आशंका है जबकि 38 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें 12 से 16 साल की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि मछली पकड़ने वाली लकड़ी की लंबी नाव को, जिसे 'पिरोग' के नाम से जाना जाता है, सोमवार को साल के केप वर्डियन द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील 277 किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में देखी गई।
केप वर्डे द्वीप समूह यूरोपीय संघ के प्रवेश द्वार-स्पेनिश कैनरी द्वीप समूह के समुद्री प्रवास मार्ग पर तट से लगभग 600 किलोमीटर (350 मील) दूर स्थित है। प्राप्त समाचारों के अनुसार आपातकालीन सेवाओं ने सात लोगों के अवशेष बरामद किए हैं, जबकि अन्य 56 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने जीवित बचे लोगों का हवाला देते हुए कहा कि नाव 10 जुलाई को सेनेगल के मछली पकड़ने वाले गांव फासे बोये से 101 लोगों के साथ रवाना हुई थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए