यूरो-2016 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता पर हमले की दाइश की साज़िश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12784-यूरो_2016_फ़ुटबाॅल_प्रतियोगिता_पर_हमले_की_दाइश_की_साज़िश
आतंकी गुट दाइश, यूरो-2016 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता पर हमले षड्यंत्र रच रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१६ १०:५४ Asia/Kolkata
  • यूरो-2016 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता पर हमले की दाइश की साज़िश

आतंकी गुट दाइश, यूरो-2016 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता पर हमले षड्यंत्र रच रहा है।

जर्मनी की आंतरिक गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख हेन्स जाॅर्ज मेसन ने एक साक्षात्कार में कहा कि दाइश, यूरो फ़ुटबाल प्रतियोगति पर हमले का षड्यंत्र बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस संभावित हमले के समय और स्थान के बारे में अभी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने पश्चिमी लक्ष्यों पर आतंकी हमले करने पर दाइश की धमकी की ओर संकेत करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि यह आतंकी गुट यूरोप के फ़ुटबाॅल मुक़ाबलों पर नज़र रखे हुए है।

इससे पहले फ़्रान्स के गुप्तचर विभाग ने भी बताया था कि दाइश ने फ़्रान्स में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम धमाकों का षड्यंत्र तैयार कर रखा है।

ज्ञात रहे कि यूरो-2016 फ़ुटबाॅल प्रतियोगिता दस जून से फ़्रान्स में शुरू होगी और एक महीने तक जारी रहेगी। संभावना है कि 51 मैचों की इस प्रतियोगिता को देखने के लिए, जिसमें 24 यूरोपीय टीमें भाग लेंगी, 25 लाख से अधिक दर्शक आएंगे। (HN)