8 आतंकवादी ढ़ेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127864-8_आतंकवादी_ढ़ेर
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने एक बयान जारी किया है जिसमें इस बात की जानकारी दी गयी है।
(last modified 2023-09-03T01:49:16+00:00 )
Sep ०३, २०२३ ०७:१९ Asia/Kolkata
  • 8 आतंकवादी ढ़ेर

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने एक बयान जारी किया है जिसमें इस बात की जानकारी दी गयी है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने शनिवार 2 सितम्बर को कहा कि उन्होंने एक घर में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रांत के वाशुक जिले में एक ऑपरेशन चलाया।

पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एक घर पर छापेमारी के दौरान ही इन आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलियां बरसाकर भागने की कोशिश की थी जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए और दो भागने में सफल रहे।

इस बयान में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने उस घर से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये हैं जहां इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले की योजना बना रहे थे।

इस हमले के बाद भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सीटीडी की टीम ने पूरे इलाके में तलाशी लेना आरंभ कर दी। सीटीडी ने यह भी कहा है कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एक अलग अभियान में, पुलिस ने शहर से दो सप्ताह पहले अपहृत एक नागरिक को बरामद कर लिया और गोलीबारी में तीन हमलावरों को मार गिराया।

बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर किये गये ऑपरेशन में पुलिस ने एक ठिकाने पर छापा मारा जहां फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं, टारगेट किलिंग और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आतंकवादी ठहरे हुए थे। MM