Sep ०८, २०२३ २०:५५ Asia/Kolkata
  • दूसरे देशों में हस्तक्षेप करना नहीं छोड़ रहा है अमरीका

नाइजर के विद्रोही नेता अब अमरीका को खटकने लगे हैं जिनको वह ठिकाने लगाना चाहता है।

पश्चिम विरोधी विचारधारा रखने वाले नाइजर के नेता की हत्या की संभावना बढ़ रही है।  रूस का कहना है कि सीआईए, अफ़्रीकी देश नाइजर में विद्रोह के नेता को रास्ते से हटाना चाहती है। 

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस की विदेशी गुप्तचर सेवा ने रिपोर्ट दी है कि अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए के अधिकारी नाइजर के नेता को रास्ते हटाने के बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं।

रूसी गुप्तचर सेवा के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि नाइजर में होने वाले विद्रोह के बाद की घटनाओं से अमरीका खुश नहीं है, वहां पर पश्चिम विशेषकर फ्रांस विरोधी भावनाएं पाई जाती हैं।  वाशिग्टन नहीं चाहता कि पश्चिम के विरोध की विचारधारा रखने वाला व्यक्ति नाइजर में उच्च पर पर आसीन रहे।

27 जूलाई की सुबह नाइजर की सेना ने इस देश के राष्ट्रपति मुहम्मद बाज़ूम का तख़्ता पलट दिया था।  वे पश्चिम की ओर झुकाव रखने वाले नेता थे।  उधर नाइजर के पड़ोसी देशों माली और बोर्कीनाफासो ने नाइजर में विद्रोह करने वाले नेता के समर्थन की घोषणा की है।  इसी के साथ इन देशों ने नाइजर के लिए अपनी सेनाएं भेजने पर भी रज़ामंदी जताई है। 

प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न अफ्रीकी देश नाइजर के लोग फ्रांस का विरोध करते आए हैं।  यह देश लंबे समय तक फ्रांस का उपनिवेश रह चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें 

टैग्स