मोरक्को में भीषण भूकंप सैकड़ों हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128030-मोरक्को_में_भीषण_भूकंप_सैकड़ों_हताहत
मोरक्कों में शुक्रवार की रात आने वाले भूकंप में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई। 
(last modified 2023-09-09T03:32:24+00:00 )
Sep ०९, २०२३ ०९:०२ Asia/Kolkata
  • मोरक्को में भीषण भूकंप सैकड़ों हताहत

मोरक्कों में शुक्रवार की रात आने वाले भूकंप में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई। 

अफ्रीकी देश मोरक्को के सरकारी टेलिविज़न ने बताया है कि स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार की रात ग्यारह बजकर ग्यारह मिनट पर 7.2 की तीव्रता का एक भूकंप आया।  कहीं पर इस भूकंप की तीव्रता 6.8 भी बताई गई है। 

इस भीषण भूकंप में इमारतें मलबे में बदल गईं।  बताया जा रहा है कि आंरभिक रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों की तुलना में घायलों की संख्या कम है।  भूकंप के कारण 153 लोग गंभीर रूप में घायल हुए हैं जबकि मरने वालों की संख्या लगभग 300 हो चुकी है। 

इसकी तीव्रता को देखते हुए मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना व्यक्त की जा रही है।  इस भूकंप के झटके अल्जीरिया और पुर्तगाल में भी महसूस किये गए।