यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रसंघ के महासचिव निराश, संघर्ष विराम की कोई उम्मीद नहीं
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि शक्ति के प्रयोग से यूक्रेन युद्ध का समाधान नहीं हो पाएगा।
एंटोनियो गुटेरस का कहना है कि जबतक यूक्रेन और रूस दोनो ही शक्ति के बल पर अपने लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास करते रहेंगे उस समय तक यूक्रेन युद्ध कर रुकना संभव नहीं है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गुट-20 सम्मेलन के आरंभ होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस और यूक्रेन दोनो ही युद्ध को समाप्त करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी बात को देखते हुए निकट भविष्य में यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का कोई मार्ग दिखाई नहीं दे रहा है।
इसी बीच शुक्रवार को ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की ओर से किये जाने वाले कम से कम 21 आक्रमणों को विफल बनाने की बात कही है। रश्याटूडे वेबसाइट के अनुसार रूस के रक्षा मार्गों को तोड़ने के लिए यूक्रेन ने हालिया कुछ महीनों के दौरान 66 हज़ार सैनिकों का प्रयोग करते हुए सैकड़ों कार्यवाहियां अंजाम दी हैं। शायद यही कारण है कि अपने हर प्रकार के दुष्परिणामों के बावजूद यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है।
वैसे इस युद्ध के न रुकने का एक कारण यूक्रेन को पश्चिम, विशेषक अमरीकी की ओर से की जाने वाली सैन्य एवं वित्तरीय सहातयाएं भी हैं। राजनैतिक टीकाकारों एवं सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए की जाने वाली सैन्य सहायताएं एक प्रकार से आग में घी डालने का काम कर रही हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए