नजात मुख़तार बनी आईएईए की डिप्टी डायरेक्टर जनरल, बना नया रिकार्ड
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128612-नजात_मुख़तार_बनी_आईएईए_की_डिप्टी_डायरेक्टर_जनरल_बना_नया_रिकार्ड
मोरक्कन मूल की महिला वैज्ञानिक नताज मुख़तार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए का डिप्टी डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।
(last modified 2023-09-27T12:16:52+00:00 )
Sep २७, २०२३ १७:४० Asia/Kolkata
  • नजात मुख़तार बनी आईएईए की डिप्टी डायरेक्टर जनरल, बना नया रिकार्ड

मोरक्कन मूल की महिला वैज्ञानिक नताज मुख़तार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए का डिप्टी डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।

नजात मुख़तार को परमाणु तकनीक के सिविलियन उपयोग के लिए प्रेरित करने वाले महत्वपूर्ण वैज्ञानिकों में गिना जाता है।

नजात मुख़तार का जन्म मोरक्को के रबात में हुआ। उन्होंने फ़्रांस, कनाडा और अमरीका में शिक्षा हासिल की। मोरक्को में उन्होंने युनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर और रिसर्चर के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने आईएईए में 13 साल तक महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मौक़ा मिला।

वो अफ़्रीक़ा और अरब जगत की पहिली महिला वैज्ञानिक हैं जिन्हें आईएईए में इतना बड़ा पद मिला है।

नजात मुख़तार मोरक्को की राजधानी रबात में जन्मी। उनके पिता का जल्द ही निधन हो गया जिसके बाद उनकी मां ने बुनाई का काम करके घर का ख़र्च चलाया। उनके पालन पोषण में उनकी नानी का बड़ा योगदान रहा।

नजात की तीन और बहनें हैं और वो सबसे बड़ी हैं। उनका कहना है कि बचपन बहुत कठिन था। उनकी मां ने पहले उन्हें कपड़े की बुनाई का काम सीखने के लिए भेज दिया था।

नजात बताती हैं कि वो पढ़ाई में औसत क्षमता वाली लड़की थीं लेकिन बाद के दौर में उनके पति ने उनका बड़ा समर्थन किया जिसके नतीजे में उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और कामयाबी की ऊंची चोटियां सर कीं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें