अमरीका को उत्तरी कोरिया की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128762-अमरीका_को_उत्तरी_कोरिया_की_चेतावनी
उत्तरी कोरिया का कहना है कि रूस के साथ उसकी दोस्ती किसी के लिए भी ख़तरा नहीं है।
(last modified 2023-10-01T14:13:20+00:00 )
Oct ०१, २०२३ १९:४३ Asia/Kolkata
  • अमरीका को उत्तरी कोरिया की चेतावनी

उत्तरी कोरिया का कहना है कि रूस के साथ उसकी दोस्ती किसी के लिए भी ख़तरा नहीं है।

उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके मास्को और पियुंगयांग के संबन्धों में वाशिग्टन के हस्तक्षेप को रेड लाइन बताया है।

उत्तरी कोरिया के विदेश उपमंत्री एम चून एल ने कहा कि रूस के साथ उनके देश के संबन्धों से अमरीका की दुश्मनी, वास्तव में दो देशों की पारंपरिक दोस्ती को नुक़सान पहुंचाने के लिए है।  उन्होंने कहा कि हम अमरीकी वर्चस्व को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

एम चून एल का कहना था कि बिना किसी आधार के उत्तरी कोरिया और रूस के संबन्धों को राष्ट्रसंघ के प्रस्तावों के विरुद्ध बता रहा है।  इस प्रकार से वाशिग्टन, विश्व के आम जनमत में यह ग़लत बात बैठाना चाहता है कि मास्को और पियुंगयांग के बीच सहयोग, विश्व शांति के लिए ख़तरा है। 

याद रहे कि सितंबर के महीने में उत्तरी कोरिया के नेता किम जांग ऊन ने रूस की यात्रा की थी।  इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतीन के साथ भेंटवार्ता की।  उन्होंने कहा कि था कि इन संबन्धों को हम अपनी विदेश नीति में प्राथमिकता देते हैं। 

उत्तरी कोरिया के नेता की रूस यात्रा की अमरीका, जापान और दक्षिणी कोरिया ने कड़ी आलोचना की थी।  इसी के साथ इन देशों ने उत्तरी कोरिया तथा रूस के बीच किसी भी प्रकार के सैन्य सहयोग के प्रति कड़ी चेतावनी दे रखी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।