Oct ०२, २०२३ १४:१६ Asia/Kolkata
  • फ्रांसीसी राजदूत के निष्कासन से नाइजेर में दौड़ी खुशी की लहर

अफ्रीकी देश नाइजर से फ्रांसीसी राजदूत के निष्कासन के बाद इस देश की जनता ख़ुशियां मनाने के लिए सड़को पर निकल आई है। 

ईरान प्रेस के अनुसार नाइजेर की सैन्य परिषद की ओर से इस देश से फ्रांसीसी राजदूत और वहां के सैनिकों के निष्कासन की मांग के आगे मैक्रां को घुटने टेकने पड़े। 

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ने अंततः विवश होकर अपने राजदूत को नाइजेर से वापस बुला लिया।  इसी के साथ फ्रांस की ओर से यह एलान ही किया गया है कि नाइजेर में मौजूद इस देश के लगभग 1500 सैनिकों को इस साल के अंत तक वापस बुला लिया जाएगा। 

फ्रांसीसी राजदूत सैलीयान आयते के नाइजेर से निष्कासन के बाद रविवार की शाम इस देश की जनता ने खुशियां मनाईं।  वे लोग नियामी में फ्रांसीसी सैन्य छावनी के बाहर खड़े होकर खुशियां मनाने लगे और फ्रांसीसी सैनिकों के यथाशीघ्र वहां से चले जाने की मांग भी दोहराते रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब नाइजेर को पूरी तरह से स्वतंत्रता मिली है।  हमने फ्रांसीसी राजदूत को अपने देश से निकाल दिया है और अब फ्रांसीसी सैनिकों के नाइजेर से निष्कासन का समय आ पहुंचा है।  नाइजेर वासियों का मानना है कि उनके देश से फ्रांस के पूरी तरह से कूटनीतिक और सैन्य निष्कासन के बाद ही पूरा स्वावलंबन हमें प्राप्त हो पाएगा। 

नाइजेर के बहुत से लोगों का मानना है कि फ्रांस, हमारे देश के संसाधनों की चोरी कर रहा था।  अब फ्रांस के राजदूत के नाइजेर से निकाले जाने के बाद हमारे संसाधनों की इस चोरी का क्रम रुक पाएगा।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स