अमरीकी प्रतिनिधि सभा स्पीकर बर्ख़ास्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128836-अमरीकी_प्रतिनिधि_सभा_स्पीकर_बर्ख़ास्त
अमरीका की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में स्पीकर को बर्ख़ास्त कर दिया गया है। यह अमरीका के इतिहास में इस प्रकार की पहली घटना है।
(last modified 2023-10-04T02:30:08+00:00 )
Oct ०४, २०२३ ०७:५८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिनिधि सभा स्पीकर बर्ख़ास्त

अमरीका की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में स्पीकर को बर्ख़ास्त कर दिया गया है। यह अमरीका के इतिहास में इस प्रकार की पहली घटना है।

केविन मैकर्थी को 210 के मुक़ाबले में 216 वोटों से बर्खास्त कर दिया गया। पैट्रिक मैकहेनरी को सदन का अंतरिम स्पीकर बनाया गया है।

वाइट हाउस ने इस घटना के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा है राष्ट्रपति जो बाइडन डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। वाइट हाउस ने कहा है कि जैसे ही सदन के स्पीकर का चयन हो जाएगा राष्ट्रपति नए स्पीकर के साथ काम शुरू करेंगे।

डेमोक्रेट सांसद जेरी कोनोली ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी इस समय बड़ी कठिनाई में है उसे एसा व्यक्ति तलाश करना है जिसे सदन में बहुमत मिल जाए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की तरफ़ से तो सूझबूझ वाले सांसद जेफ़रीज़ स्पीकर पद के उम्मीदवार हैं, मगर रिपब्लिकन पार्टी का स्टैंड अब तक साफ़ नहीं हुआ है।

रिपब्लिकन सांसद मैट गेट्स का कहना था कि मैकर्थी ने प्रतिनिधि सभा को गतिरोध में पहुंचा दिया था उन्होंने हमारे साथ जो समझौता किया था उसका सम्मान नहीं किया।

डेमोक्रेट महिला सांसद प्रमिला जयापोल का कहना था कि रिपब्लिकन पार्टी ने साबित किया है कि वह अधिक समय तक ओहदा नहीं संभाल सकती।

अमरीका के पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने कहा कि केविन मैकर्थी को पद से हटाए जाने की घटना के बारे में जानकार मुझे बड़ी निराशा हुई।

अमरीकी सरकार को लाक डाउन की स्थिति से बचाने के लिए मैकर्थी ने कुछ क़दम उठाए जिससे उनकी रिपब्लिकन पार्टी में उनके ख़िलाफ़ आवाज़ें उठने लगीं और उन्हें पद से हटा दिया गया। कुछ महीने पहले 15 बार के मतदान के बाद मैकर्थी को स्पीकर चुना जा सका था, पार्टी में ट्रम्प समर्थक उनका विरोध कर रहे थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे