राष्ट्रीय शोक घोषित
अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में 10 नेपाली नागरिकों की मौत के बाद नेपाल सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्विटर यानि एक्स पर लिखकर यह जानकारी दी कि मंत्रिपरिषद की एक विशेष बैठक में जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई।
इस्राईल के अपराधों के जवाब में शनिवार को हमास ने जो हमला किया उसमें 10 नेपाली मारे गए जो "सीखो और कमाओ" योजना के तहत इस्राईल में थे।
नेपाल सरकार की प्रवक्ता ने बताया कि पूरा देश सदमे में है और सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है।
नेपाली नागरिकों से कहा गया है कि अगर वे इस्राईल से लौटना चाहते हैं तो वे तेलअवीव में नेपाली दूतावास में अपना नाम दर्ज कराएं।
नेपाल सरकार की प्रवक्ता ने बताया कि सरकार नेपाल एयरलाइंस और हिमालय एयरलाइंस के सहयोग से उन नेपाली नागरिकों को वापस लाएगी जो वापस लौटना चाहते हैं।
इससे पहले नेपाल के प्रधान मंत्री दहल ने सदन में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों की एक बैठक भी बुलाई थी, जहां नेताओं ने उनसे नेपाली नागरिकों को इस्राईल से जल्द से जल्द वापस लाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था।
इस्राईल में नेपाली दूतावास ने बताया कि वह इस्राईली अधिकारियों के साथ समन्वय में शवों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है।
ज्ञात रहे कि इस समय लगभग 4,600 से अधिक नेपाली नागरिक इस्राईल में काम कर रहे हैं और नेपाल वापस लौटने के लिए लगभग 200 नेपाली नागरिकों ने दूतावास में अपना नाम दर्ज कराया है। mm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए