अफ़ग़ानिस्तान, तबाही के बाद तालेबान सरकार के सामने बड़ी चुनौती
अफ़ग़ानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से बचे हज़ारों लोग अब विस्थापित होने के बाद भीषण सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले हफ्ते अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 2000 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि हेरात प्रांत में स्वयंसेवी कुदाल के साथ काम करने में व्यस्त हैं क्योंकि लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि भूकंप से लगभग 1700 परिवारों के 12000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
बयान में कहा गया है कि ज़िंदा जान जिले के 11 गांवों में 100 प्रतिशत घर नष्ट हो गए हैं।
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के लिए बड़े पैमाने पर आश्रय उपलब्ध कराना एक चुनौती होगी जिसने अगस्त 2021 में सत्ता संभाली और अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता की उम्मीद कम है।
अधिकारियों ने मृतकों और घायलों के संबंध में विरोधाभासी आंकड़े दिए हैं, लेकिन संबंधित मंत्रालय ने कहा है कि भूकंप में 2 हज़ार 53 लोग मारे गए।
अफ़ग़ानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, लेकिन इस सप्ताहांत का भूकंप 25 वर्षों में सबसे भीषण था। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए