सैन्य तैयारियां तेज़ करदो, उत्तरी कोरिया के नेता का आदेश
(last modified Fri, 01 Dec 2023 14:17:04 GMT )
Dec ०१, २०२३ १९:४७ Asia/Kolkata
  • सैन्य तैयारियां तेज़ करदो, उत्तरी कोरिया के नेता का आदेश

पियुंगयांग का मानना है कि सैन्य तैयारियां तेज़ करने से उसकी युद्ध की क्षमता में वृद्धि होगी।

उत्तरी कोरिया के नेता ने इस देश की वायुसेना से कहा है कि शत्रु का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से वह अपनी युद्धक तैयारियों को बढ़ाए।  किम जू उन का यह बयान कोरिया प्रायद्वीप में तनाव में वृद्धि के बाद आया है। 

मंगलवार 30 नवंबर 2023 को उत्तरी कोरिया ने एक सैन्य टोही उपग्रह का सफल परीक्षण किया था।  इसी के साथ पियुंगयांग ने कई और उपग्रह लांच करने की भी बात कही थी।  उत्तरी कोरिया की इस कार्यवाही की प्रतिक्रिया में दक्षिणी कोरिया ने सन 2018 में दोनो देशों के बीच होने वाले सैन्य तनाव को कम करने वाले समझौते को निलंबित कर दिया।  इसी के साथ सियोल ने कहा कि पियुंगयांग का यह काम संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के क़ानूनों का उल्लंघन है। 

उत्तरी कोरिया के संचार माध्यमों के अनुसार इस देश के नेता ने कुछ रणनीतिक नई नीतियां अपनाई हैं जिनके कारण इस देश की वायुसेना हमेशा ही जवाबी कार्यवाही के लिए तैयार रह सकती है।  इसी के साथ ही उसकी लड़ने की क्षमता में वृद्धि होगी।  अब वह दुश्मन के किसी भी उकसावे भरे क़दम का तत्काल जवाब देने में सक्षम रहेगी। 

ज्ञात रहे कि कोरिया प्रायद्वीप के बारे में अमरीकी नीतियों के कारण उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच गंभीर मतभेद पाए जाते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।