जापान ने अपने रक्षाबजट में की अरबों डालर की वृद्धि
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131506-जापान_ने_अपने_रक्षाबजट_में_की_अरबों_डालर_की_वृद्धि
जापान की सरकार ने 56 अरब डालर के रक्षा बजट को मंज़ूरी दे दी है।
(last modified 2023-12-24T07:41:21+00:00 )
Dec २४, २०२३ १३:११ Asia/Kolkata
  • जापान ने अपने रक्षाबजट में की अरबों डालर की वृद्धि

जापान की सरकार ने 56 अरब डालर के रक्षा बजट को मंज़ूरी दे दी है।

सन 2024 के लिए जापान के मंत्रीमण्डल ने 56 अरब अमरीकी डालर के बजट को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  जापान का यह नया रक्षा बजट, पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। 

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सरकार पांच वर्षों के सैन्य शक्ति निर्माण कार्यक्रम की घोषणा कर चुकी है।  सन 2024 इस योजना का दूसरा साल होगा। 

इससे पहले तक जापान केवल आत्मरक्षा के लिए ही सैन्य बल की नीति पर चल रहा था किंतु इस नीति में परिवर्तन करके अब वह अपनी सैन्य शक्ति को लगातार मज़बूत करने पर काम रहा है।  जापान ने अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से सन 2027 तक इस क्षेत्र में लगभग 300 अरब अमरीकी डालर ख़र्च करने की योजना बनाई है। 

अपने पिछले रक्षा बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि करने के बाद जापान, संयुक्त राज्य अमरीका और चीन के बाद विश्व का तीसरा एसा देश बन जाएगा जो अपनी सेना पर सबसे अधिक धन ख़र्च कर रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।