ट्रम्प का पीछा नहीं छोड़ रही है, कैपिटल हिल हिंसा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131688-ट्रम्प_का_पीछा_नहीं_छोड़_रही_है_कैपिटल_हिल_हिंसा
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प, इस देश के एक अन्य राज्य में चुनाव के लिए अयोग्य कर दिये गए। 
(last modified 2023-12-29T11:31:04+00:00 )
Dec २९, २०२३ १७:०१ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प का पीछा नहीं छोड़ रही है, कैपिटल हिल हिंसा

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प, इस देश के एक अन्य राज्य में चुनाव के लिए अयोग्य कर दिये गए। 

अमरीका के मेन राज्य के चुनाव अधिकारी ने अगले साल 2024 के राष्ट्रपति पद के प्राथमिकि चुनाव में मतदान से ट्रम्प को भाग लेने से रोक दिया है। 

शेना बेलोज़ ने गुरूवार को ट्रम्प के अयोग्य होने का आदेश जारी किया।इस हिसाब से अमरीका के दो राज्यों ने अपने यहां से ट्रम्प को राष्ट्रपति पद के प्राथमिकि चुनाव से अलग कर दिया है।

दस दिन पहले अमरीका के कोलोरैडो राज्य के न्यायालय ने भी इसी प्रकार का आदेश जारी किया था।  कैपिटल हिल पर हमले में ट्रम्प की भूमिका के कारण एसा हो रहा है।  इससे लगता है कि आगामी राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प का रास्ता बहुत कठिन होता जा रहा है।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के आलोचक उनको अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा लेने से वंचित करने के लिए क़ानूनी रास्ते ढूंढ रहे हैं।  उनका मानना है कि 6 जनवरी 2021 की कैपिटल हिल की हिंसा, एक उकसावे वाली कार्यवाही थी जिसका उद्देश्य उपद्रव करवाना था।

इसी बीच ट्रम्प ने दावा किया है कि यह सबकुछ उनके प्रतिद्वदवी दल के राजनीतिक युद्ध का हिस्सा है।  अमरीकी संविधान के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी विद्रोह में शामिल होता है तो वह दोबारा संवैधानिक पद हासिल नहीं कर सकता।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।