सन 2023 पीड़ा और हिंसा का साल रहाः गुटेरस
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि यह साल बहुत ही पीड़ा, हिंसा और अराजकता का रहा।
एंटोनियो गुटेरस ने इस वर्ष के अपने अन्तिम संदेश में विश्व में हिंसा और युद्धों के बढ़ने के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष दुख,पीड़ा, हिंसा और जलवायु अराजकता का साल रहा।
गुटेरस ने इस बात का उल्लेख किया कि निर्धन्ता तथा भुखमरी के कारण लोग बहुत ही कष्टदाई हालत में जीवन गुज़ार रहे हैं। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने विश्व का आह्वान किया कि वह भेदभाव और घृणा का मुक़ाबला करे क्योंकि इसने देशों और समाजों के बीच संबन्धों को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
इसी बीच फ़िलिस्तीन के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष रिपोर्टर ने ग़ज़्ज़ा की स्थति को बहुत ही चिंताजनक एवं विस्फोटित बताया है। फ्रांजिस्का आल्बानीज़ ने कहा कि ग़ज़्ज़ा वासियों के विरुद्ध ज़ायोनियों की हिंसक कार्यवाहियां, वर्तमान शताब्दी की खुली बरबरता है। उनका कहना है कि इस्राईल, हमास के विनाश के बहाने अबतक 21 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर चुका है।
राष्ट्रसंघ के विशेष रिपोर्टर के अनुसार ज़ायोनियों के अपराधों के बारे में पश्चिम का मौन, इस शासन के साथ समर्थन के अर्थ में है। इसी के साथ उन्होंने ग़ज़्ज़ा भेजी जाने वाली मानवीय सहायता के मार्ग में ज़ायोनियों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली बाधाओं की कड़ी आलोचना की।
यूनीसेफ ने 2023 को ग़ज़्ज़ा के बच्चों के लिए सबसे घातक वर्ष बताया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए