दक्षिणी कोरिया के विपक्षी नेता पर जानलेवा हमला
दक्षिणी कोरिया के विपक्ष के नेता पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ।
मंगलवार को एक निरीक्षण के दौरान ली जेम्यूंग पर यह हमला किया गया।
ली जेम्यूंग, मंलगवार को दक्षिणी कोरिया के बुसान नगर में एक एयरपोर्ट का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिस समय वे पत्रकारों से बात कर रहे थे उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। यह हमला उनकी गर्दन पर किया गया।
आक्रमणकारी ने आटोग्राफ लेने के बहाने दक्षिणी कोरिया के विपक्षी नेता पर हमला कर दिया। रिपोर्टों में आक्रमणकारी के गिरफ़्तार किये जाने की सूचना दी गई है किंतु उसकी पहचान को स्पष्ट नहीं किया गया है।
ली जेम्यूंग की पार्टी के प्रवक्ता ने बताया है कि उनको सियोल के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के कारण उनकी गर्दन से बहुत ख़ून निकला है जिसके कारण उनका आप्रेशन किया जाएगा। विपक्षी नेता जेम्यूंग पर जानलेवा हमले के बाद दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने इस हमले की निंदा की है। यूनसुक यिओल ने कहा है कि जेम्यूंग का उचित उपचार किया जाए ताकि वे शीघ्र स्वस्थ्य हो सकें।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए