रूस: तुर्की, इराक़ से अपने सैनिक निकाल ले
May ३१, २०१६ २०:५२ Asia/Kolkata
रूस के विदेश मंत्री सरगेई लारोफ़ ने इराक़ में तुर्क सैनिकें की उपस्थिति की निंदा करते हुए कहा है कि अंकारा का यह क़दम किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
मंगलवार को रूस की आरआईए न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए लारोफ़ ने कहा, हम मांग करते हैं कि अंकारा को इराक़ से अपने सैनिक निकाल लेने चाहिएं और इराक़ की संप्रभुता एवं अखंडता का सम्मान करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि विछले साल दिसम्बर में तुर्की ने मूसिल के निकट अपने 150 सैनिक तैनात कर दिए थे।
तुर्की ने यह क़दम ऐसी स्थिति में उठाया था कि न केवल बग़दाद सरकार ने इसके लिए अनुरोध नहीं किया था, बल्कि इस क़दम का कड़ा विरोध किया था। msm
टैग्स