ईरान से जंग नहीं चाहताः अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i132780-ईरान_से_जंग_नहीं_चाहताः_अमेरिका
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयकर्ता ने कहा है कि वाशिंग्टन ईरान के साथ जंग को विस्तृत नहीं करना चाहता।
(last modified 2024-01-29T17:49:03+00:00 )
Jan २९, २०२४ २१:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान से जंग नहीं चाहताः अमेरिका

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयकर्ता ने कहा है कि वाशिंग्टन ईरान के साथ जंग को विस्तृत नहीं करना चाहता।

जान कर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन जार्डन में अमेरिकी छावनी पर हमले के बाद वैकल्पिक कार्यवाही की समीक्षा कर रहे हैं।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जान कर्बी ने कहा कि जो बाइडन ने वचन दिया है कि जार्डन में मारे गये अमेरिकी सैनिकों का बदला लिया जायेगा। उन्होंने बल देकर कहा कि वाशिंग्टन ईरान के साथ जंग विस्तृत करने का इच्छुक नहीं है और वाशिंग्टन जानता है कि तेहरान क्षेत्र के अर्धसैनिक गुटों का समर्थन करता है।

इसी प्रकार जान कर्बी ने कहा कि हम जानते हैं कि वे कुछ ज़रूरतों को पूरा करते हैं और वे ऐसी जानकारियां देते हैं जो इन गुटों को यह काम करने की अनुमति देती हैं। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयकर्ता ने कहा कि हम इसे बहुत गम्भीरता से लेते हैं, हम ईरान से जंग को विस्तृत नहीं करना चाहते, हम क्षेत्र में एक विस्तृत जंग नहीं चाहते हैं मगर जो काम करना चाहिये उसे हम अंजाम देंगे।

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने रविवार की रात को एक रिपोर्ट थी जिसके अनुसार जार्डन में अमेरिकी सैनिक छावनी पर ड्रोन से हमला हुआ था और इस हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गये थे जबकि 25 घायल हुए थे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।