मोगादेशु में विस्फोट और गोलीबारी में कई हताहत
(last modified Thu, 02 Jun 2016 03:24:57 GMT )
Jun ०२, २०१६ ०८:५४ Asia/Kolkata
  • मोगादेशु में विस्फोट और गोलीबारी में कई हताहत

अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादेशु में विस्फोट और गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार मोगादेशु के होटल एंबेस्डर में सशस्त्र बंदूक़धारियों के हमले में कई लोग मारे गए। हालांकि मृतको की सही संख्या का पता नहीं लगा है किंतु स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए।

 

कुछ लोगों का कहना है कि आक्रमणकारी, होटल के मुख्य द्वार पर विस्फोट के बाद उसमें प्रविष्ट हुए जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादी गुट अश्शबाब ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

 

ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट अश्शबाब अफ़्रीका में सक्रिय है और वहां की पश्चिम समर्थित सरकारों को गिराने के लिए कार्यवाहियां करता रहता है। यह गुट सामान्यतः सुरक्षाबलों, होटलों और रेस्टोरेंट्स को अपने हमलों का निशाना बनाता है।