Feb १७, २०२४ १०:५९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प पर करोड़ों का जुर्माना, व्यापार पर भी लगा प्रतिबंध

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति पर न्यूयार्क कोर्ट ने आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में करोड़ों का जुर्माना ठोंका है।

डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध यह कार्यवाही धोखाधड़ी के मामले में की गई है।  ट्रम्प पर करोड़ों डालर के जुर्माने के साथ ही उनके व्यापार पर ही तीन वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने 100 मिलयन डालर से भी अधिक का आर्थिक घोटाला किया है।  ट्रम्प ने अपनी संपत्ति की झूठी जानकारी देकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई।  उनपर आरोप है कि उन्होंने सन 2011 से 2021 के बीच बैंक से लोन लेने और कम बीमा प्रीमियम के लिए अपनी संपत्ति को बहुत ही ग़लत ढंग से दिखाया।  ट्रम्प ने अपनी संपत्ति की क़ीमत बहुत ज़्यादा बताई थी। 

इससे पहले मेंनहटन न्यायालय के वकील ने कहा था कि डोनाल्ड ट्र्म्प ने एक दशक तक बैंकों और बीमा कंपनियों को अपनी वित्तीय स्थति के बारे में ग़लत जानकारी उपलब्ध करवाई थी। ट्रम्प के वकील ने न्यायालय के इस फैसले को घोर अन्याय बताया है। 

भ्रष्टाचार के आरोप में करोड़ों रुपयों की धांधली का सामना करने वाले ट्रम्प पर इसके अतिरिक्त पैसा देकर पोर्न स्टार को चुप कराने, कैपिटल हिंसा, वाइट हाउस के दस्तावेज़ों को अपने घर ले जाने तथा जार्जिया के चुनाव में गड़बड़ी सहित 19 केस दर्ज हैं।  इनमें से आधे केस, ट्रम्प पर अमरीका का राष्ट्रपति रहते हुए ग़लत आचरण और फ्राॅड के कारण हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प अब भी स्वय को निर्दोष मान रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स