पुतीन ने फिर संभाली अगले 6 वर्षों के लिए सत्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i134426-पुतीन_ने_फिर_संभाली_अगले_6_वर्षों_के_लिए_सत्ता
रूस के राष्ट्रपति चुनाव में विलादिमीर पुतीन को 87 प्रतिशत मत पड़े हैं। इस प्रकार से वे फिर रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं।
(last modified 2024-03-18T09:52:01+00:00 )
Mar १८, २०२४ १५:२२ Asia/Kolkata
  • पुतीन ने फिर संभाली अगले 6 वर्षों के लिए सत्ता

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में विलादिमीर पुतीन को 87 प्रतिशत मत पड़े हैं। इस प्रकार से वे फिर रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं।

क्रेमलिन के हवाले से बताया जा रहा है कि रूस में राष्ट्रपति चुनाव के आयोजन के बाद विलादिमीर पुतीन ने 87.8 प्रतिशत वोट हासिल किये।

पिछले 25 वर्षों में 71 वर्षीय विलादिमीर पुतीन रुस में सत्ता के चरम पर रहे हैं।  अब वे अगले छह वर्षों तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहेंगे।  इस हिसाब से रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन इस के इतिहास में पिछले 200 वर्षों के दौरान लंबी मुद्दत तक सत्ता पर विराजमान रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। 

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना के बाद पुतीन ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अमरीका की तुलना में रुस में चुनाव अधिक पारदर्शी होता है। 

पुतीन का कहना था कि पश्चिम, रूस के साथ सशस्त्र युद्ध में व्यस्त है।  एसे में स्वभाविक सी बात है कि वह चुनाव के परिणाम पर सवाल उठाए।  उनका यह भी कहना था कि रूस के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए अमरीका ने अपनी न्याय व्यवस्था का प्रयोग किया।  रूस के राष्ट्रपति कहते हैं कि उनके देश के लोकतंत्र पर शक नहीं किया जा सकता। 

सोमवार को रूस ने घोषणा की है कि देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान अमरीका की गुप्तचर सेवा की कार्यवाहियों पर आपत्ति प्रकट करते हुए वाशिग्टन को डिप्लोमैटिक पत्र भेजा गया है।  ज्ञात रहे कि विलादिमीर पुतीन पहली बार सन 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे।