ज़ायोनी सरकार के साथ "पुमा" का सहयोग समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i136580-ज़ायोनी_सरकार_के_साथ_पुमा_का_सहयोग_समाप्त
पार्सटुडे- जर्मन कंपनी पुमा ने पांच साल के दबाव और अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार के परिणाम में ज़ायोनी सरकार के साथ अपने सहयोग को समाप्त कर दिया।
(last modified 2024-12-15T04:49:54+00:00 )
Nov ३०, २०२४ १४:१४ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सरकार के साथ \
    ज़ायोनी सरकार के साथ \"पुमा\" का सहयोग समाप्त

पार्सटुडे- जर्मन कंपनी पुमा ने पांच साल के दबाव और अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार के परिणाम में ज़ायोनी सरकार के साथ अपने सहयोग को समाप्त कर दिया।

खेलों का सामान बनाने वाली जर्मन की कंपनी पुमा ने फ़िलिस्तीन के समर्थकों के बड़े पैमाने पर दबाव और लगभग पांच वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार के मुक़ाबले में अंततः अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सरकार के फ़ुटबाल फ़ेडरेशन के साथ अपने सहयोग समाप्त कर दिया।

 

जर्मनी की पुमा कंपनी ने एलान किया है कि वह इस वर्ष ज़ायोनी सरकार के फ़ुटबाल फ़ेडरेशन के साथ अपने समर्थन व सहयोग को समाप्त कर देगी।

 

जर्मनी की इस कंपनी को ज़ायोनी सरकार के साथ सहयोग करने के कारण पांच साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहिष्कार का सामना था। इससे पहले दुनिया के प्रसिद्ध बहुत से खेल क्लबों ने जर्मनी की पुमा कंपनी के खेल उत्पादों का बहिष्कार किया था।

 

बहिष्कार आंदोलन (बीडीएस) विश्व के लगभग 20 देशों में ज़ायोनी सरकार के ख़िलाफ़ सक्रिय है और ज़ायोनी सरकार के साथ सहयोग करने के कारण इस आंदोलन ने वर्ष 2022 से पुमा कंपनी के खेल के उत्पादों के बहिष्कार का अभियान चला रखा था।

 

पुमा कंपनी खेलों के सामनों का निर्माण व उत्पाद करने वाली जर्मनी की एक बड़ी कंपनी है और इससे पहले उसने ज़ायोनी सरकार की खेलों की टीमों के समर्थन के लिए इस्राईल से समझौता कर रखा था।

 

एमनेस्टी इंटरनेश्नल के एलान के अनुसार यूरोप, अमेरिका और जर्मनी ग़ज़ा पट्टी में ज़ायोनी सरकार द्वारा किये जा नस्ली सफ़ाये के अपराध में शामिल हैं। MM

 

कीवर्ड्सः पुमा कंपनी, इस्राईली अपराध, जंगे ग़ज़ा, जर्मनी और इस्राईल, इस्राईल और अमेरिका