शराब से हर साल कितने हज़ार अमेरिकी मारे जाते हैं?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i136860-शराब_से_हर_साल_कितने_हज़ार_अमेरिकी_मारे_जाते_हैं
पार्सटुडे - अमेरिका के सर्जन जनरल ने शराब सेवन की वजह से हज़ारों अमेरिकियों की सालाना मौत का एलान किया है।
(last modified 2025-01-06T07:36:58+00:00 )
Jan ०५, २०२५ १३:२९ Asia/Kolkata
  • शराब से हर साल कितने हज़ार अमेरिकी मारे जाते हैं?
    शराब से हर साल कितने हज़ार अमेरिकी मारे जाते हैं?

पार्सटुडे - अमेरिका के सर्जन जनरल ने शराब सेवन की वजह से हज़ारों अमेरिकियों की सालाना मौत का एलान किया है।

अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने अमेरिकी समाज में शराब सेवन से होने वाली मौतों के चौंकाने वाले आंकड़ों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा: शराब अमेरिका में मौत का चौथा प्रमुख कारण है और अमेरिका में औसतन 1 लाख 40 हज़ार से अधिक लोग हर साल शराब के सेवन से करते हैं।

पार्सटुडे के अनुसार, अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने पहले एलान किया था कि किसी भी मात्रा में शराब का सेवन, यहां तक ​​कि थोड़ी मात्रा में भी, छह प्रकार के कैंसर की वजह बन सकता है।

एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में, अमेरिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन अल्कोहल एब्यूज एंड एल्कोहलिज्म ने बताया कि मादक पेय पदार्थों के सेवन की वजह से हर साल 1 लाख लोगों को कैंसर होता है। इस संस्था का कहना था कि पिछले वर्षों में मृत्यु प्रमाणपत्रों की जांच से पता चला है कि अमेरिका में शराब सेवन से होने वाली मौतों में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। (AK)

 

कीवर्ड्ज़: अमेरिका, मौत, शराब 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।