एशिया-पेसेफ़िक में स्थिरता के लिए रूस योगदान करेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i13738-एशिया_पेसेफ़िक_में_स्थिरता_के_लिए_रूस_योगदान_करेः_अमरीका
अमरीकी रक्षामंत्री ने एशिया में स्थिरता के लिए रूस से अधिक योगदान देने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१६ १२:४० Asia/Kolkata
  • एशिया-पेसेफ़िक में स्थिरता के लिए रूस योगदान करेः अमरीका

अमरीकी रक्षामंत्री ने एशिया में स्थिरता के लिए रूस से अधिक योगदान देने की अपील की है।

समाचार एजेंसी स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, एश्टन कार्टर ने सोमवार को सिंगापूर में पंद्रहवीं एशिया सुरक्षा बैठक में कहा कि रूस, एशिया- पेसेफ़िक में सुरक्षा के लिए अधिक योगदान दे सकता है।

अमरीकी रक्षामंत्री ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि एशिया सुरक्षा नेटवर्क में रूस की उपस्थिति से इस क्षेत्र में स्थिरता बढ़ेगी, कहा कि रूस को एक शक्तिशाली देश के रूप में इस क्षेत्र में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

एश्टन कार्टर ने यूरोप और मध्यपूर्व से संबंधित मामलों में अमरीका व रूस के बीच मतभेदों को स्वीकार करते हुए कहा कि इसके बावजूद उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अमरीका का दृष्टिकोण वही है जो इस बारे में चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया का है। (MAQ/N)