इस्तांबूल में भीषण धमाका, कम से कम 2 हताहत 8 घायल
Jun ०७, २०१६ ०८:२२ Asia/Kolkata
तुर्की के शहर इस्तांबूल में एक भीषण बम धमाके में कम से कम 2 लोग हताहत और 8 अन्य घायल हो गए हैं।
मंगलवार की सुबह इस्तांबूल के वेज़नेसिलर इलाक़े में एक बस स्टॉप के पास उस समय बम धमाका हुआ जब वहां से पुलिस की एक गाड़ी गुज़र रही थी।
पुलिस का कहना है कि धमाका रिमोट कंट्रोल से किया गया है और सुबह के समय का चयन इसलिए किए गया ताकि भीड़ के कारण ज़्यादा से ज़्यादा लोग प्रभावित हों।
अभी तक किसी ने धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि हालिया महीनों में कुर्द चरमपंथी और तकफ़ीरी आतंकवादी इस तरह के धमाके करते रहे हैं। msm
टैग्स