यूरोप में बढ़ता दाइश का प्रभावः जर्मनी
जर्मनी के एक सुरक्षा अधिकारी ने यूरोप में कम से कम सौ आतंकियोंं की घुसपैठ की सूचना दी।
इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मन राज्य के गृहमंत्रियों की कांफ़्रेंस के प्रमुख कलाविस बोइलोन ने कहा कि यूरोप में कम से कम सौ आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं। उन्होंने इस बात की ओर संकेत किया कि दाइश ने यूरोप में शरणार्थियों की आड़ में आतंकी हमलों की योजना बनाई है।
बोइलोन ने दावा किया कि दाइश ने गुप्त रूप से शरणार्थियों की आड़ में अपने बहुत से आतंकियों को यूरोप पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि दाइश इस प्रकार से जर्मन वासियों में भय उत्पन्न करना चाहता है। उन्होंने कहा कि दाइश का एक अन्य उद्देश्य, शरणार्थियों से घृणा और चरंमपंथियों को जर्मन समाज में मज़बूत करना है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले जर्मनी में दाइश के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था जो यहां आतंकी कार्यवाही करने का इरादा रखता था। (AK)