भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम
पार्स टुडे- क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों की मध्यस्थता और कूटनीतिक प्रयासों के बाद, भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने आज शनिवार को दोनों देशों के बीच तत्काल युद्धविराम पर सहमति की घोषणा की।
भारत और पाकिस्तान कुछ समय तक चले तनाव के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के मुताबिक़ युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने आज शनिवार को घोषणा की: "पाकिस्तान और भारत ने तत्काल युद्धविराम स्वीकार किया है।" भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा: "पाकिस्तान के साथ युद्धविराम आज स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे से लागू होगा।"
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के सेना प्रमुख सोमवार को फिर से वार्ता करेंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच ताज़ा तनाव भारत-नियंत्रित कश्मीर में एक आतंकी हमले के बाद बढ़ गया था, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान पर इन हमलों का आरोप लगाया था, लेकिन इस्लामाबाद ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद, भारत ने "ऑपरेशन सैंडस्टॉर्म" शुरू किया और मिसाइल हमलों में पाकिस्तान के भीतर टारगेट्स को निशाना बनाया, जिसके जवाब में इस्लामाबाद ने भी ऐसी ही कार्रवाई की।