वॉशिंगटन में ज़ायोनी शासन के दूतावास के कर्मचारियों पर हमला
-
वॉशिंगटन में ज़ायोनी शासन के दूतावास के कर्मचारियों पर हमला
पार्स टुडे- वॉशिंगटन डी.सी. में यहूदी संग्रहालय के बाहर, जो अमेरिकी यहूदियों की समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम था, इस्राइल के दूतावास के दो कर्मचारियों की गोलीबारी में मौत हो गई।
पार्स टुडे ने ईरानी छात्र समाचार एजेंसी (ISNA) के हवाले से बताया है कि अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोम ने कहा है कि बुधवार शाम यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी में इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी।
रिपोर्टों के अनुसार एफ़बीआई की आतंकवाद विशेष जांच टीम इस घटना की जांच कर रही है।
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बंडी ने भी कहा है कि वे गोलीबारी के स्थल का दौरा कर चुके हैं। पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक गोरे व्यक्ति की तलाश जारी है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वॉशिंगटन में ज़ायोनी शासन के दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या की कड़ी निंदा की और कहा और कहा कि यह जो हुआ, वह घिनौना कायरतापूर्ण और यहूदी-विरोधी हिंसा का एक कृत्य था।
डेनी डैनन संयुक्त राष्ट्र में ज़ायोनी शासन के राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर वॉशिंगटन में दूतावास कर्मचारियों पर हुए इस गोलीकांड को यहूदी-विरोधी भ्रष्ट आतंकवाद का कृत्य बताया।
इस गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है जिनकी पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। साथ ही, अन्य लोग, जिनमें दूतावास कर्मचारी भी शामिल हैं, घायल हुए हैं।
ज़ायोनी शासन के दूतावास ने अभी तक हमलावर, पीड़ितों या हमले के पीछे के मक़सद के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्री ने भी कहा है कि उनके प्रतिनिधि हमेशा जोखिम में रहते हैं, और विशेष रूप से इस समय अधिक ख़तरे में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों के साथ इस गोलीकांड के कारणों पर बातचीत की है। MM