नाइजर: बोको हराम का बोसो शहर पर फिर से कब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i13891
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के आतंकियों ने नाइजर के सीमावर्ती शहर बोसो पर फिर कब्ज़ा कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ २०:५६ Asia/Kolkata
  • नाइजर: बोको हराम का बोसो शहर पर फिर से कब्ज़ा

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के आतंकियों ने नाइजर के सीमावर्ती शहर बोसो पर फिर कब्ज़ा कर लिया है।

 

समाचार पत्र रोएटर्ज़ ने नाइजर के एक सैन्य सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बोसो शहर निवासी बोको हराम से डर कर अपने घरों से भागने पर मजबूर हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि बोसो शहर नाइजीरिया की सीमा के पास स्थित है।

नाइजीरिया के रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले एक बयान जारी करके घोषणा की थी कि शुक्रवार की रात बोसो शहर में बोको हराम के हमले में नाइजर के 30 और नाइजीरिया के दो सैनिक मारे गए थे। इस हमले में 68 लोग घायल भी हुए थे।

बोसो शहर से संबंधित पूर्व सांसद हाजी अबूबक्र ने कहा कि बोको हराम ने इस हमले में बोसो शहर को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचाया है और इस शहर में बहुत लूटपाट की है।

ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट बोको हराम ने फरवरी वर्ष 2015 से अपनी आतंकवादी गतिविधियों का दायरा नाइजीरिया से नाइजर के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों तक बढ़ा दिया है। बोको हराम के आतंकवादी आमतौर पर नाइजीरिया में मौजूद अपने ठिकानों से नाइजर देश में प्रवेश कर वहां हमले करते हैं। (RZ)