क्या इस्राइल यहूदियों का प्रतिनिधि है?
-
न्यूयॉर्क शहर में ऑर्थोडॉक्स यहूदियों का प्रदर्शन, ज़ायोनी शासन के अपराधों के खिलाफ़
पार्स टुडे – न्यूयॉर्क शहर में ऑर्थोडॉक्स यहूदियों ने ज़ायोनी शासन के अपराधों के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए ग़ाज़ा में इस शासन की कार्रवाइयों की निंदा की।
सैकड़ों ऑर्थोडॉक्स यहूदियों ने न्यूयॉर्क में प्रदर्शन कर, ग़ाज़ा में इस्राइली शासन के अपराधों की निंदा की और हाथों में लिए हुए तख़्तियों पर लिखा था: "ज़ायोनिज़्म-विरोध यहूदी-विरोध नहीं है" और "नेतन्याहू और बिन ग़वीर यहूदी क़ौम के दुश्मन नंबर एक हैं।"
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि जब "बिन्यामिन नेतन्याहू" ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मौजूद होंगे, तो वे और व्यापक विरोध-प्रदर्शन आयोजित करेंगे।
रब्बी "डेविड फेल्डमैन" जो इस प्रदर्शन में शामिल लोगों में से एक थे, ने अनातोली समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा:
"नेतन्याहू की संयुक्त राष्ट्र यात्रा दुनिया में यह ग़लत धारणा पैदा करेगी कि वह सभी यहूदियों का प्रतिनिधि है और उसके कार्य यहूदी धर्म द्वारा स्वीकृत हैं जबकि इस्राइल और बिन्यामिन नेतन्याहू जिन बातों का बचाव करते हैं वे यहूदी धर्म के साथ पूरी तरह विरोधाभासी हैं और हमारी क़ौम के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं।"
इसी संदर्भ में ज़ायोनी अख़बार "हारेत्ज़" ने घोषणा की: "यहूदियों की एक ऐसी पीढ़ी जन्म ले रही है जो खुद को इस्राइल से अलग मानती है।"
इस अख़बार ने 30 वर्षीय अमेरिकी यहूदी अभिनेत्री "हाना आइनेबाइंडर" के हवाले से लिखा: "एक अमेरिकी यहूदी के रूप में मुझे शर्म और ग़ुस्सा है कि ग़ाज़ा के लोगों का नरसंहार अमेरिकी नागरिकों के करों से वित्तपोषित हो रहा है।"
आइनेबाइंडर ने ज़ोर देकर कहा: "एक यहूदी होने के नाते मेरा फ़र्ज़ है कि मैं यहूदियों और इस्राइली सरकार के बीच अंतर कर सकूँ।"
उन्होंने 'एमी' पुरस्कार ग्रहण करते समय 'Free Palestine' का नारा लगा कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। हारेत्ज़ के लेख के अनुसार यह कदम अमेरिकी युवा यहूदियों के इज़राइल के प्रति नजरिये में पिछली पीढ़ियों की तुलना में एक गंभीर बदलाव का संकेत है। अख़बार ने कहा कि "दिन-ब-दिन उन हॉलीवुड यहूदियों की संख्या बढ़ रही है जो खुले तौर पर इज़राइल से दूरी बना रहे हैं। वे खुद और अपने धर्म की रक्षा करना चाहते हैं उस सरकार से जो, उनकी राय में उन्हें नुकसान पहुँचा रही है।"
दूसरी ओर ज़ायोनी शासन के पूर्व कनेसट अध्यक्ष "अव्राहम बर्ग" ने भी कहा: "मैं अंतरराष्ट्रीय अदालतों में इज़राइल के मुक़दमे का समर्थन करता हूँ। अगर इज़राइल किसी गलत कदम, दुष्कर्म, क्रूरतापूर्ण कृत्य या अपराध करता है तो उसे न्याय के सामने लाया जाना चाहिए।" mm