रक़्क़ा से यूरोप भाग रहे हैं दाइश के आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14080-रक़्क़ा_से_यूरोप_भाग_रहे_हैं_दाइश_के_आतंकी
आतंकवादी गुट दाइश के आतंकी रक़्क़ा से यूरोप भाग रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०९, २०१६ १६:२४ Asia/Kolkata
  • रक़्क़ा से यूरोप भाग रहे हैं दाइश के आतंकी

आतंकवादी गुट दाइश के आतंकी रक़्क़ा से यूरोप भाग रहे हैं।

रिपोर्टों से पता चलता है कि बहुत से विदेशी आतंकी, जो दाइश में शमिल हुए थे, वे अपने यूरोपीय देशों की ओर भाग रहे हैं।

टेलीग्राफ़ वेबसाइट के अनुसार, दइाश के यूरोपीय सरग़ना और सामान्य सदस्यों ने अपने देशों से गुहार लगाई है कि वह उन्हें स्वदेश वापसी में सहायता करें। यह एेसी स्थिति में है कि सीरिया की सेना और स्वयंसेवी बल, सीरिया में दाइश की तथाकथित राजधानी रक़्क़ा से बहुत निकट होते जा रहे हैं।

इस रिपोर्ट के आधार पर दाइश के हाथ से अब उसके नियंत्रण वाले व्यापक क्षेत्र निकल चुके हैं और उसके विदेशी सदस्यों की स्वदेश वापसी के रेकार्ड में वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि छह यूरोपीय देशों के 150 से अधिक दाइश के सदस्यों ने तुर्की में अपने कूटनयिक कार्यालयों से संपर्क किया ताकि स्वदेश वापसी में उनको सुविधाएं उत्पन्न कराई जाएं।

वाॅल स्ट्रीट जनरल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पश्चिमी कूटनयिकों का कहना है कि उन्हें दाइश के यूरोपीय सदस्यों के निकलने में सहायता प्रदान करने पर आधारित रक़्क़ा से गुप्त पत्र और टेलीफ़ोनी संपर्क प्राप्त हुए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दाइश के विदेशी सदस्य विशेषकर पश्चिमी सदस्यों को इस गुट में विशेष स्थान दिया गया है और वे अन्य लोगों की तुलना में विशेष सुविधाएं लेते हैं। इनके वेतन भी अन्य दाइशी आतंकवादियों की तुलना में अधिक होते हैं। किन्तु पिछले कुछ दिनों के दौरान जब से दाइश के ठिकानों और वित्तीय स्रोतों पर ज़मीनी और हवाई हमले तेज़ हुए हैं, उनके वेतन कट गये हैं और उनको दी जानी वाली सुविधाएं समाप्त कर दी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से फ़्रांस के 1700 सदस्य इराक़ और सीरिया से स्वदेश लौट चुके हैं जबकि जर्मनी और ब्रिटेन के लगभग 800 दाइशी स्वदेश लौट चुके हैं। इन यूरोपीय आतंकियों की वापसी से यूरोपीय देशों की गुप्तचर संसथाओं में भारी चिंता पाई जाती है। (AK)