होलोकाॅस्ट का इन्कार, इटली में भी बना अपराध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14086-होलोकाॅस्ट_का_इन्कार_इटली_में_भी_बना_अपराध
इटली में होलोकाॅस्ट का इन्कार करने वाले को 6 वर्षों तक की सज़ा हो सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१६ १३:०२ Asia/Kolkata
  • होलोकाॅस्ट का इन्कार, इटली में भी बना अपराध

इटली में होलोकाॅस्ट का इन्कार करने वाले को 6 वर्षों तक की सज़ा हो सकती है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इटली की संसद में एक बिल पास किया गया है जिसके आधार पर होलोकाॅस्ट का इन्कार करने वाले को 2 वर्ष से 6 वर्ष की सज़ा हो सकती है।

 

इटली की संसद में पेश किये गए इस प्रस्ताव के हित में 237 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में 5 वोट डाले गए जबकि 102 सदस्यों ने वोटिंग में भाग नहीं लिया। इस क़ानून के आधार पर अबके बाद से इटली में होलोकाॅस्ट का इन्कार करने वाले को 2 से 6 वर्ष की सज़ा हो सकती है और छह हज़ार यूरो का जुर्माना हो सकता है।

 

इटली में होलोकाॅस्ट के इन्कार का क़ानून एेसी स्थिति में बनाया गया है जबकि पश्चिमी देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पाई जाती है।

 

उल्लेखनीय है कि इटली के अतिरिक्त फ़्रांस, जर्मनी, आस्ट्रिया, बेल्जियम, स्वीडेन, स्वीज़रलैण्ड, पोलैण्ड, रूमानिया, स्लोवाकिया, चेक गणराज्य, कनाडा और आस्ट्रेलिया में भी होलोकाॅस्ट का इन्कार अपराध है।

 

ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले अमरीकी कांग्रेस के एक सदस्य आर्थर जोन्ज़ ने कहा था कि होलोकाॅस्ट नामी घटना इतिहास का सबसे घिनौना झूठ है। जोन्ज़ ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के अवसर पर नाज़ियों के हाथों लाखों यहूदियों का जनसंहार एक गढ़ी हुई कहानी है जो यहूदियों की उपज है। उन्होंने कहा कि होलोकाॅस्ट इतिहास का बहुत ही घिनौना झूट है और ज़ायोनियों ने इस झूठ को सच्चाई का रंग देने के लए अरबों डालर ख़र्च किए हैं।