अमरीकी लोकतांत्रिक स्थिति से जर्मनी चिंतित
Jun ०९, २०१६ १५:११ Asia/Kolkata
जर्मनी के वित्तमंत्री ने अमरीका में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
जर्मनी के वित्तमंत्री वुल्फ़गैंग शाएबल ने गुरूवार को डीज़ीट समाचारपत्र से बात करते हुए अमरीका में लोकतंत्र की स्थिति के बारे में कहा कि वहां की लोकतंत्र की स्थिति, पैसों की शक्ति पर आधारित है।
शाएबल ने कहा कि अमरीकियों को याद रखना चाहिए कि दुनिया को दूसरों की नज़र से देखना चाहिए न कि अपने व्यक्तिगत नज़रों से।
जर्मनी के वित्तमंत्री ने इसी प्रकार यूरोप में पलायनकर्ताओं के संकट की ओर संकेत करते हुए कहा कि यूरोप से पलायनकर्ताओं को निकालने का मुद्दा इस महाद्वीप को तबाह कर सकता है। (AK)
टैग्स