अमरीकी प्रतिनिधिमंडल का पाकिस्तान दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14284-अमरीकी_प्रतिनिधिमंडल_का_पाकिस्तान_दौरा
अमरीकी सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामाबाद का दौरा किया और शुक्रवार को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत हुयी जो पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में अमरीकी ड्रोन के हालिया हमले पर केन्द्रित थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१६ १३:४२ Asia/Kolkata

अमरीकी सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामाबाद का दौरा किया और शुक्रवार को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत हुयी जो पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में अमरीकी ड्रोन के हालिया हमले पर केन्द्रित थी।

पाकिस्तान ने अमरीका के इस हमले को अपनी संप्रभुता के खुले उल्लंघन की संज्ञा दी। इसी प्रकार पाकिस्तान ने इस हमले को अफ़ग़ानिस्तान शांति वार्ता प्रक्रिया के मार्ग में गंभीर रुकावट बताया।

हालांकि इस बार भी पाकिस्तान की अमरीकी ड्रोन हमले पर प्रतिक्रिया पिछले वर्षों के दौरान इस प्रकार के हुए हमलों पर, की गयी प्रतिक्रिया के समान है किन्तु इस वक़्त के हालात वॉशिंग्टन के लिए अधिक संवेदनशील हैं।

अमरीका को, जो पिछले 5 महीने से अफ़ग़ानिस्तान में चार पक्षीय शांति वार्ता के ज़रिए इस देश में आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश में है, इस संदर्भ में पाकिस्तान के नकारात्मक जवाब का सामना है।

अमरीकी कॉन्ग्रेस के इस बात पर बल देने से कि इस्लामाबाद सरकार अगर अपनी ज़रूरत के एफ़-16 युद्धक विमान ख़रीदना चाहती है तो पूरे पैसे अदा करे, इस्लामाबाद सरकार नाराज़ है। इसी कारण पाकिस्तान सरकार, अफ़ग़ान सरकार के सशस्त्र विरोधी गुटों को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित करने की अपनी ज़िम्मेदारी को अंजाम देने से पीछे हट गयी है।

यह ऐसी स्थिति में है कि रूस ने अफ़ग़ानिस्तान में चार पक्षीय शांति बैठक के आयोजन को बेनतीजा कहा है। शायद यही कारण है कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान गया है ताकि इस देश की सरकार को चार पक्षीय अफ़ग़ान शांति वार्ता के संबंध में सार्थक सहयोग के लिए तय्यार कर सके।

अमरीकी कॉन्ग्रेस की ओर से विरोध के बावजूद, अमरीकी सरकार की ओर से पाकिस्तान को विशिष्टता देने से संभव है इस्लामाबाद, चार पक्षीय शांति वार्ता बैठक के प्रस्तावों के परिप्रेक्ष्य में, अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए तय्यार हो जाए।(MAQ/T)