विटकॉफ़: ट्रंप ईरानी अधिकारियों की अडिगता से आश्चर्यचकित हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i143222-विटकॉफ़_ट्रंप_ईरानी_अधिकारियों_की_अडिगता_से_आश्चर्यचकित_हैं
पार्सटुडे - ईरान के साथ परमाणु वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने कहा कि ट्रम्प ईरानी अधिकारियों के अडिग व डटे रहने के रवैये से आश्चर्यचकित हैं।
(last modified 2026-02-23T08:22:51+00:00 )
Feb २३, २०२६ १३:५१ Asia/Kolkata
  • "ईरान के साथ परमाणु वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़"

पार्सटुडे - ईरान के साथ परमाणु वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने कहा कि ट्रम्प ईरानी अधिकारियों के अडिग व डटे रहने के रवैये से आश्चर्यचकित हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ परमाणु वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत 'स्टीव विटकॉफ' ने फॉक्स न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 'डोनाल्ड ट्रम्प' ईरानी अधिकारियों के समर्पण न करने से आश्चर्यचकित हैं।

 

विटकॉफ ने कहा: "वह समर्पण शब्द का उपयोग नहीं करना चाहते लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति उत्सुक हैं कि ईरान के वरिष्ठ अधिकारी अभी तक समर्पण क्यों नहीं कर चुके हैं।" उन्होंने कहा: "भारी दबाव और क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक क्षमता की उपस्थिति के बावजूद, ईरानियों ने अभी तक अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए सहमति क्यों नहीं दी है?"

 

ईरान के साथ संभावित समझौते के प्रकार के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने यह भी कहा: "जिनेवा में वार्ता शुरू होने से पहले ट्रम्प ने आदेश दिया था कि शून्य संवर्धन और ईरान की परमाणु सामग्री की वापसी वाशिंगटन की रेड लाइन है।"

 

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम के नागरिक उद्देश्यों पर जोर दिए जाने का उल्लेख करते हुए विटकॉफ ने दावा किया कि ईरान अपनी नागरिक जरूरतों से अधिक उच्च स्तर पर संवर्धन कर रहा है। mm